Roorki News: गन्ना वाहनों ने फिर रोकी रफ्तार, तीन घंटे जाम में जूझते रहे लोग
रुडकी, नवम्बर 21 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू होते ही सड़कों पर जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। गन्ना वाहनों की बढ़ती आवाजाही के चलते शनिवार को एक बार फिर कस्बे में लंबा जाम लग गया। करीब दो से तीन घंटे तक वाहन रेंगते रहे। इस दौरान स्कूली बच्चों से भरी बसें, एंबुलेंस, बाइक और कार सवार जाम में फंसे रहे। सबसे ज्यादा परेशानी देहात से कस्बे में आने वाले लोगों को उठानी पड़ी। शनिवार को गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों की कतार लगने से मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.