Roorki News: गन्ना लोडर और कार की भिड़ंत में घायल चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रुडकी, नवम्बर 3 -- Roorki News: लक्सर। खानपुर क्षेत्र में गन्ने से लदे लोडर और कार की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल कार चालक की देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कुआं खेड़ा गांव निवासी विनोद कुमार कार से खानपुर की ओर जा रहे थे। ब्राह्मणवाला गांव के पास पुलिया पर सामने से आ रहे गन्ने से लदे लोडर वाहन से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। इससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Roorki News: गन्ना लोडर और कार की भिड़ंत, चालक गंभीर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.