Roorki News: गन्ना भुगतान को लेकर समिति पर गरजे किसान
रुडकी, सितम्बर 7 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। इकबालपुर चीनी मिल से गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। सोमवार को उत्तराखंड किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने गणेशपुर में इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने समिति और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द गन्ना भुगतान कराने की मांग उठाई। धरने के दौरान उत्तराखंड किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों ने इकबालपुर चीनी मिल को अपना गन्ना गन्ना समिति के माध्यम से दिया था। ऐसे में किसानों के भुगतान की जिम्मेदारी गन्ना समिति की बनती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.