रुडकी, नवम्बर 4 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। हंगामा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर निवासी विकास सैनी मंगलवार की रात आदमपुर मानकपुर में रिश्तेदारी से घर वापस लौट रहे थे। गणेशपुर में सहकारी गन्ना समिति के पास उनकी बोलेरो गाड़ी को एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। इस बीच विकास सैनी गाड़ी रोककर नीचे उतरे तो रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी पीछे की तो एक फास्ट फूड की दुकान से टकरा गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...