रुडकी, अक्टूबर 25 -- Roorki News: गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन की ओर से 139वां स्थापना दिवस एवं दशहरा मिलन समारोह एक नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार को ढंडेरा फाटक के निकट सैनिक बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने वाले समारोह में पूर्व सैनिकों के साथ सैन्य अधिकारी भी शामिल होंगे। संगठन के अध्यक्ष कैप्टन जीवानंद बुड़ाकोटी ने अशोकनगर स्थित सनराइज स्कूल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्हें अतिविशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और सेना मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।समारोह में अन्य पूर्व सैनिक सैन्य अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा बीईजी सेंटर के कमांडेंट और...