Roorki News: गड्ढे में गिरी बाइक, युवक घायल
रुडकी, जुलाई 10 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। बारिश के कारण सड़क पर हुए जलभराव और गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। गुरुवार सुबह पनियाला रोड पर सुभाष नगर के पास जलभराव के कारण बाइक सवार युवक गड्ढे में गिर गए। हादसे में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, तेलीवाला निवासी सलीम और उस्मान बाइक से भगवानपुर की ओर जा रहा था। गुरुवार सुबह करीब 12 बजे जब वह पनियाला रोड पर सुभाष नगर के पास पहुंचा तो बारिश के पानी के कारण सड़क पर गड्ढा दिखाई नहीं दिया। अचानक बाइक का पहिया गड्ढे में चला गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए, जिसमें सलीम घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को उठाया और घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास भर्ती कराया। स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.