रुडकी, सितम्बर 22 -- Roorki News: शहर में तमाम जगहों पर चिल्ड्रेन पार्क बनाये जा रहे हैं। इन पार्कों में बच्चों के खेलने के उपकरण लगाये जा रहे हैं। जिसका इस्तेमाल शायद ही कोई बच्चा करेगा। क्योंकि यह उपकरण सड़क किनारे फुटपाथ किनारे गड्ढे और झाड़ियों के बीच लगाये जा रहे हैं। इससे हादसे का भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोग इसपर सवाल उठा रहे हैं। अभीतक शहर में पांच से ज्यादा जगहों पर बच्चों के खेलने के लिए उपकरण लगाये जा चुके हैं। प्रीत विहार में रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे यह उपकरण लगाये गए हैं। यहां घास और गड्ढे हैं। इसके अलावा जादूगर रोड पर दो जगहों पर यह उपकरण लगाये गए हैं। प्रशासनिक भवन के सामने भी खेल सामग्री के उपकरण लगाये गए हैं। जहां तमाम अव्यवस्थाएं हावी है। अभिभावक बच्चों को जानबुझकर इन जगहों पर खेलने के लिए नहीं भेज रहे हैं।

स्...