Roorki News: गंदे पानी की सप्लाई से लोगों को हुई परेशानी
रुडकी, जुलाई 3 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। मकतूलपुरी क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह के समय गंदे पानी की सप्लाई से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूषित पानी आने के कारण लोगों को घरेलू कार्यों के साथ-साथ पेयजल की व्यवस्था के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि नलों से मटमैला और बदबूदार पानी आने की शिकायत जल संस्थान को फोन पर दी गई, लेकिन दिनभर समस्या का समाधान नहीं हो सका। मजबूरी में कई परिवारों ने हैंडपंप और आसपास जिन घरों में समरसेबल लगे थे, वहां से पानी भरकर काम चलाया। वहीं पीने और भोजन बनाने के लिए कुछ लोगों को बाजार से पानी खरीदना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.