रुडकी, जुलाई 30 -- Roorki News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित चाट बाजार के पास गंगनहर से गुरुवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंचे जलवीर मोनू की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त की। लेकिन शव की कोई पहचान नहीं हो पाई। वहीं, लोगों ने बताया कि गंगनहर में पानी कम होने के कारण शव गंगनहर किनारे अटका हुआ था। जिसपर आसपास के लोगों की नजर पड़ी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...