रुडकी, अक्टूबर 22 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। ग्राम आसफनगर निवासी दो दिन से लापता ग्रामीण का शव गंगनहर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीण दो दिन पहले अपने दो साथियों के साथ घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। गंगनहर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ग्रामीण की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...