रुडकी, अगस्त 20 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स के दौरान गंगनहर घाट पर नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए 10 वर्षीय जायरीन को पीएसी आपदा राहत दल के जवानों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार डासना गाजियाबाद निवासी अजमेर अली अपने परिवार के साथ साबिर पाक के सालाना उर्स में शामिल होने के लिए कलियर आया हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह वह गंगनहर घाट पर नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गंगनहर के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...