Roorki News: गंगनहर में डूबते जायरीन को बचाया
रुडकी, अगस्त 23 -- Roorki News: कलियर उर्स के दौरान रविवार को गंगनहर में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए 24 वर्षीय जायरीन को घाट पर तैनात पीएसी आपदा राहत दल के जवानों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। जायरीन के सुरक्षित बचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और जवानों का आभार जताया। जानकारी के अनुसार साहिल (24) वर्ष निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश उर्स में शामिल होने के लिए परिवार के साथ कलियर आया हुआ है। रविवार को वह गंगनहर घाट पर नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। जायरीन को डूबता देख घाट पर तैनात आपदा राहत दल के जवानों ने तत्काल गंगनहर में उतरकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत दल की तत्परता से समय रहते जायरीन की जान बच गई। राहत दल में एसआई इखलाक मलिक, विशाल सिंह, मनवर नेगी, हरीश सुंदरियाल और शामिल रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.