Roorki News: गंगनहर पटरी पर हुए सड़क हादसे में तीनों मृतकों की हुई पहचान
रुडकी, जुलाई 7 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। कलियर रोड गंगनहर पटरी पर सोमवार देर रात हुए दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई थी। उनकी पहचान मंगलवार को पुलिस ने परिजनों की मदद से की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे एक बाइक पर सवार राजा (19) निवासी बहादरपुर खादर, लक्सर और शिवम (19) और जसवीर (24) निवासी वार्ड नंबर-4, लक्सर कलियर से रुड़की की ओर आ रहे थे जबकि दूसरी बाइक पर ज्ञानू (27) और दीपक कुमार (25) निवासी रोहाना कलां हरिजन बस्ती, मुजफ्फरनगर रुड़की से कलियर की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कलियर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल जैसे ही दोनों बाइकें बाजूहेड़ी के पास पहुंची तो जोरदार भिड़ंत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.