Roorki News: खेल महाकुंभ में रॉयल पब्लिक स्कूल का खो-खो में दबदबा
रुडकी, सितम्बर 9 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। लाठरदेवाहूण न्याय पंचायत में आयोजित ब्लॉक नारसन खेल महाकुंभ 2026-27 की खेलकूद प्रतियोगिताओं में रॉयल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया। बुधवार को अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग में रॉयल पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीमों को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग में भी विद्यालय की टीमों ने फाइनल मुकाबले में भरत सिंह इंटर कॉलेज की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.