रुडकी, सितम्बर 8 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। एंबीशन पब्लिक स्कूल में आयोजित न्याय पंचायत ब्लॉक नारसन खेल महाकुंभ के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मंगलवार को अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में कृष्ण ने प्रथम, उदयवीर ने द्वितीय और अरमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में मेंसी प्रथम, हशमी द्वितीय और आलिया तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में काजल ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय और मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Roorki News: कबड्डी में बालिका वर्ग में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रहा प्रथम यह भी पढ़ें- Bagaha News: भाला फेंक में अमन और सुष्मिता को पहला स्थान

हिंदी हिन...