Roorki News: खेल प्रतियोगिताओं में झबरेड़ा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान
रुडकी, अक्टूबर 3 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा की छात्रा प्रियांशी परमार ने रोशनाबाद में आयोजित गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्या पवार ने खेल महाकुंभ की न्याय पंचायत स्तरीय चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। काजल ने संसद प्रतियोगिता की रिले रेस में प्रथम और वर्णिका ने 100 मीटर दौड़ में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। व्यायाम शिक्षक सौरभ पवार की मेहनत की सराहना की। कैप्टन सुशील कुमार आर्य ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है और मेहनत का परिणाम सफलता के रूप में मिलता है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.