Roorki News: खेल दिवस पर नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पदक जीतकर खिले चेहरे
रुडकी, नवम्बर 4 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रामनगर में बुधवार को नन्हे बच्चों ने खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता बच्चों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। पदक हासिल करने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें कप एंड बॉल रेस, पिक बॉल रेस, बनी सैक रेस, कोन एंड बॉल रेस, बैलेंस रेस, कार रेस, किंग रेस, मिनी बास्केटबॉल रेस, हर्डल रेस और लेमन रेस शामिल रहीं। वहीं कक्षा चार और पांच के छात्रों के लिए बैडमिंटन, रिले रेस, रस्साकशी और दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: तन्मय, आर्यन, गीतिका, रितिका, ईश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.