Roorki News: खेलपुर में ग्राम प्रधान उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: विकासखंड भगवानपुर के खेलपुर गांव में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए सोमवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदाता केंद्र पर पहुंचकर कतारों में लगे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होने दी। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया का जायजा लेकर कर्मचारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव को लेकर गांव में दिनभर चुनावी गतिविधियां बनी रहीं। प्रत्याशियों के समर्थक भी सक्रिय नजर आए। भगवानपुर के खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी ने बताया कि खेलपुर गांव में ग्राम प्रधान पद का उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.