रुडकी, अगस्त 2 -- Roorki News: कोतवाली क्षेत्र के गांव झबरेडी कलां में खेत से ट्यूबवेल का 7.5 एचपी कंट्रोलर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव झबरेडी कलां निवासी अमन चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जुलाई को जब वह अपने खेत पर पहुंचे तो ट्यूबवेल का 7.5 एचपी कंट्रोलर गायब मिला। आसपास तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...