रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ी गांव में खेत पर खड़ी बाइक चोरी हो गई। मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बाइक खेत के पास खड़ी की और काम के लिए चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...