रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: धनौरी। क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते खेतों में जलभराव होने से धान की कटी हुई फसल पानी में डूब गई है। इससे किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। वहीं, खेतों में पानी भरने के कारण गेहूं और सरसों की बुवाई का काम भी प्रभावित हो गया है। किसान यासीन तुर्क, हरपाल सिंह, विकास त्यागी, योगेश सैनी और सुखबीर सिंह का कहना है कि यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ और खेतों से पानी की निकासी नहीं हुई तो गेहूं की बुवाई करीब एक माह तक पिछड़ सकती है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल, किसानों की बढ़ी धड़कन यह भी पढ़ें- Siwan News अरवण तूफान का कहर भारी बारिश से धान की फसल बर्बाद यह भी पढ़ें- Gangapar News: बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चि...