रुडकी, अगस्त 25 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार राखियों की रंग-बिरंगी छटा से सज गए हैं। मुख्य बाजार, बीटी गंज, सिविल लाइंस समेत आसपास के बाजारों में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं और खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ रही है। इस बार मौली और रेशमी धागे वाली पारंपरिक राखियों के साथ स्टोन, कुंदन, मोती, रुद्राक्ष, अमेरिकन डायमंड और ब्रेसलेट स्टाइल की राखियां पसंद की जा रही हैं। गणेश, ओम, शिवलिंग, श्रीराम और कृष्ण की आकृतियों वाली धार्मिक डिजाइन की राखियां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। युवाओं में ब्रेसलेट जैसी डिजाइनर राखियों की मांग है। बच्चों के लिए छोटा भीम, स्पाइडरमैन, डोरेमोन समेत अन्य कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: 28 अगस्त को मनेगा रक्षाबंधन, बाजार म...