Roorki News: खाली प्लॉटों में भरे पानी की निकासी की मांग, लोगों में बीमारी फैलने का डर
रुडकी, जुलाई 13 -- Roorki News: रुड़की। वार्ड नंबर-1 निवासी संजीव कुमार, अभिषेक गर्ग, राजन सैनी, पंकज सैनी, आरती, दीपिका कुमारी और मधु ने बताया कि बारिश के बाद कॉलोनी के खाली प्लॉटों में पानी भर गया है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छर और अन्य कीट पनप रहे हैं। लोगों ने बताया कि पानी में कीड़े-मकौड़े और बिच्छू आने का भी खतरा बना रहता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। बताया कि रात के समय कॉलोनी में अंधेरा भी रहता है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर खाली प्लॉटों में जमा पानी को मोटर लगाकर जल्द निकलवाने और स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.