Roorki News: खाली प्लाटों में जलभराव बना हादसों का कारण
रुडकी, जुलाई 28 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। बारिश के बाद रुड़की शहर के कई इलाकों में खाली पड़े प्लाटों में जलभराव और गहरे गड्ढे लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। शहर की कई कॉलोनियों में बारिश का पानी भरने से ये प्लाट छोटे तालाब का रूप ले चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इनकी घेराबंदी और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे अधिक चिंता बच्चों की सुरक्षा को लेकर है। खेलते समय बच्चे अक्सर इन खाली प्लाटों के आसपास पहुंच जाते हैं। पिछले वर्ष भी शहर में कृष्णानगर क्षेत्र में एक ऐसे ही जलभराव वाले प्लाट में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.