रुडकी, जुलाई 13 -- Roorki News: ​मंगलौर, संवाददाता। मोहल्ला खालसा में कच्ची शराब की खुलेआम बिक्री से गुस्साई महिलाओं ने कोतवाली में नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन करना होगा। सोमवार को मंगलौर ​कोतवाली पहुंची मोहल्ला खालसा की महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व पिछले लंबे समय से कच्ची शराब बेचने का धंधा कर रहे हैं। जब मोहल्ले के लोग या महिलाएं इसका विरोध करते हैं तो आरोपी उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।​ महिलाओं ने कहा कि कच्ची शराब की वजह से उनके घरों के पुरुषों और युवाओं पर बेहद गलत प्रभाव पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- शराब के करीब सौ मामलों का हुआ निस्तारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...