रुडकी, जुलाई 3 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। गन्ना विकास समिति लक्सर और उसके गोदामों पर खाद उपलब्ध नहीं होने की वजह से किसानों को इफको बाजार से खाद खरीदनी पड़ रही है। अधिक भीड़ होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी किसान धूप में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से लक्सर गन्ना विकास समिति और उससे जुड़े गोदामों में खाद समाप्त हो चुकी है। खाद लेने पहुंचे किसान कुलदीप, जातीराम, अरविंद कुमार और मुकेश कुमार आदि का कहना था कि बारिश के बाद गन्ने की फसल में खाद डालनी है, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। इस दौरान महक सिंह, साहब सिंह, सुबोध कुमार, नकली सिंह, राजपाल सिंह, सुखबीर सिंह और कलीराम सहित अनेक किसान मौजूद रहे। इफको खाद बाजार के स्टोर प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि सभी ...