रुडकी, अगस्त 31 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को रामपुर चुंगी के समीप और रामपुर रोड पर दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और दुकानों के लाइसेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे के नेतृत्व में टीम ने पांच दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम ने तेल, मसाला और दूध के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जेप्टो समेत कई स्टोरों पर छापा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...