रुडकी, जुलाई 15 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस टीम ने खड़ंजा कुतुबपुर की अवैध मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा, गढ़वाल मंडल आर.एस. रावत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पाया गया कि कुरबान तथा इलियास बिना वैध फूड लाइसेंस के मावा निर्माण और दूध विक्रय का कार्य कर रहे थे। जांच के समय दोनों संचालक आवश्यक दस्तावेज और वैधानिक अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं कर सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...