Roorki News: खबर का असर: नगला अंडरपास में मरम्मत कार्य शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत
रुडकी, अगस्त 28 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। नगला अंडरपास में जलभराव और गड्ढों की समस्या को लेकर बीते रविवार को हिन्दुस्तान अखबार में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और शुक्रवार को अंडरपास में मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। विभाग की ओर से अंडरपास में ईंटें बिछाई जा रही हैं, जिससे गड्ढों को भरने के साथ रास्ते को समतल किया जा सके और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या कम हो। नगला अंडरपास रुड़की-लक्सर मार्ग का मुख्य रास्ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बारिश के दौरान अंडरपास में पानी भरने और गड्ढे होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवाबगंज-दहियावां मार्ग पर गड्ढों में डाली गई गिट्टी
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.