रुडकी, अगस्त 4 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार ने लक्सर विकासखंड में खंड प्रतिनिधि के रिक्त पद को मानदेय के आधार पर भरने के लिए पात्र पूर्व सैनिकों से आवेदन मांगे हैं। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी डॉ. सरिता पवार ने विज्ञप्ति जारी कर इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित मानकों के अनुरूप आवेदन करने की अपील की है। जारी सूचना के अनुसार केवल उत्तराखंड के मूल निवासी तथा लक्सर विकासखंड के पूर्व सैनिक ही इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आवेदक का स्वास्थ्य पूरी तरह उत्तम होना तथा सैन्य सेवा का चरित्र प्रमाणपत्र उत्कृष्ट श्रेणी का होना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...