रुडकी, सितम्बर 29 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रुड़की ब्लॉक कार्यालय परिसर और उसके बाहर लगातार बारिश के बाद कार्यालय परिसर में पानी भर गया है। कार्यालय आने वाले लोगों और कर्मचारियों को पिछले तीन दिन से पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। रुड़की ब्लॉक परिसर में कार्यालय के साथ ही आवासीय कॉलोनी भी बनी हुई है। परिसर में पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश में जलभराव हो जाता है। तीन दिन पहले लगातार बारिश के बाद कार्यालय परिसर और बाहर से गुजरने वाली सड़क में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...