Roorki News: कौशल बोध मेले में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा, कबाड़ से बनाए उपयोगी उत्पाद
रुडकी, अक्टूबर 24 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। शेफील्ड स्कूल में आयोजित कौशल बोध मेले में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, उद्यमशीलता और व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन किया। आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की भावना से प्रेरित मेले में छात्रों ने अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी उत्पादों में बदलकर उनके उपयोग और अपशिष्ट प्रबंधन का संदेश दिया। मेले में पुराने पेंटिंग ब्रश से तैयार आकर्षक वॉल हैंगिंग, दीपावली की सजावट से जुड़ी वस्तुएं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित स्टॉल और पुराने कपड़ों के पुनः उपयोग को बढ़ावा देने वाला थ्रिफ्ट स्टोर आकर्षण का केंद्र रहे। खाद्य पदार्थों के स्टॉल पर चाउमीन, मोमो, सब्जियों वाले सैंडविच, सलाद, भेलपुरी, फ्रूट चाट, पकौड़े, कचौड़ी, पूरी, समोसे, गोलगप्पे और विभिन्न प्रकार की चाट परोसी गई। यह भी पढ़ें- R...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.