Roorki News: कोर्ट के आदेश पर बाइक चोरी का केस दर्ज
रुडकी, जुलाई 16 -- Roorki News: ग्राम बिझौली निवासी इसरार की बाइक 7 मार्च को शाम करीब 4:30 बजे मंगलौर रोडवेज बस अड्डे के पास से चोरी हो गई थी। घटना के दिन तहरीर देने और बाद में एसएसपी हरिद्वार को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद इसरार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आशंका जताई कि उनकी बाइक का आपराधिक गतिविधियों में दुरुपयोग हो सकता है। अदालत ने मंगलौर पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.