रुडकी, अगस्त 30 -- Roorki News: कैंटीन संचालक की हत्या के मामले में पुलिस करीब दस दिन बाद भी फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि, इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि दो आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश को संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी कैंटीन संचालक अमन की करीब दस दिन पूर्व बाइक सवार युवकों ने ढंडेरा में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसका साथी प्रशांत छर्रे लगने से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी सौरभ ताजपुरिया निवासी डिफेंस कॉलोनी, रुड़की को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। उसके पैर में दो गोली लगी थी। साथ ही अर्पित सैनी निवासी गांव ठस्का, मंगलौर और दीप यादव निवासी मातावाला हसन बाग, लंढौरा को भी गिरफ्तार कर जेल भे...