Roorki News: केएल पॉलिटेक्निक के विकास पर मंथन, एलुमनाई एसोसिएशन ने सौंपा पंजीकरण प्रमाणपत्र
रुडकी, जुलाई 24 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। केएल पॉलिटेक्निक में केएलपी एलुमनाई एसोसिएशन ने प्रधानाचार्य मेजर फणीन्द्र कुमार से भेंटकर कॉलेज के विकास, पूर्व छात्रों के आपसी जुड़ाव और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने एसोसिएशन का पंजीकरण प्रमाणपत्र भी सौंपा। बैठक में एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष गर्ग, संयुक्त सचिव नवीन गुप्ता, सदस्य लक्ष्मण सिंह और राकेश कुमार के साथ वरिष्ठ शिक्षक प्रेम प्रकाश अग्रवाल, राकेश गर्ग मौजूद रहे। सभी ने कॉलेज की गौरवशाली परंपराओं, शैक्षणिक उपलब्धियों और छात्र जीवन से जुड़ी पुरानी यादों को साझा किया। साथ ही संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.