Roorki News: कृष्णानगर में बाढ़ जैसे हालात, चारों तरफ पानी ही पानी
रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: रुड़की, कार्यालय संवाददाता। कृष्णानगर, पनियाला रोड, शिवपुरम समेत आसपास के क्षेत्रों में जलभराव ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के बाद क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य रास्तों तक पानी भरा होने के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है। करीब 20 हजार की आबादी जलभराव की समस्या से जूझ रही है। कई परिवार ऐसे हैं, जो बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Roorki News: नगला अंडरपास में पानी भरने से राहगीर परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.