Roorki News: कृषि विज्ञान केंद्र मार्ग बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से ग्रामीण परेशान
रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: धनौरी, संवाददाता। दौलतपुर गांव से कृषि विज्ञान केंद्र को जोड़ने वाला करीब तीन किलोमीटर लंबा मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। बरसात के चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से मार्ग पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, कई बार बच्चे स्कूल जाते समय फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी वर्दी खराब हो जाती है। वहीं खेतों से चारा लेकर आने-जाने वाली बैलगाड़ी और भैंसागाड़ी भी गड्ढों में फंस जाती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.