रुडकी, अक्टूबर 5 -- Roorki News: झबरेड़ा। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र में गाय-भैंस के कृत्रिम गर्भाधान के बार-बार असफल होने से पशुपालक परेशान हैं। दुधारू पशुओं के समय पर गर्भधारण नहीं करने से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान और पशुपालक शहीद अहमद, जमील अहमद, नेत्रपाल, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, अवनीश कुमार, काला सिंह और बाबूराम ने बताया कि खेती के साथ पशुपालन ग्रामीणों की आजीविका का प्रमुख साधन है। पशुओं के स्वास्थ्य और गर्भाधान से जुड़ी समस्याओं के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...