Roorki News: कूड़ा सेग्रीगेशन जागरुकता अभियान चलाया
रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: रुड़की। नगर निगम की ओर से गुरुवार वार्ड नंबर 22, कृष्णा नगर में डोर-टू-डोर कूड़ा सेग्रीगेशन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों को घर से निकलने वाले कूड़े को स्रोत पर ही अलग-अलग रखने और कूड़ा केवल निर्धारित कूड़ा संग्रहण वाहन को देने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान नागरिकों को सूखा, गीला, हानिकारक एवं सैनिटरी कूड़े के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि गीले और सूखे कचरे को मिलाने से कचरा प्रबंधन में कठिनाई होती है तथा संक्रमण एवं बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। कूड़े का सही तरीके से पृथककरण करने से उसके उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण में भी सहायता मिलती है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नगर निगम रुड़की ने कूड़ा सेग्रीगेशन को लेकर लोगों को किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.