रुडकी, अगस्त 3 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। नगर निगम के सभी 40 वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका शुभारंभ सोमवार को मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने किया। मुख्य नगर आयुक्त ने बताया कि निगम कॉम्प्लेक्स में आई ट्रिपल सी (इंटीग्रेटिड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर) खोल दिया गया गया है। उन्होंने बताया कि कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर यहां से निगरानी रखी जाएगी। जिससे की शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर हो सके। कहा कि कूड़ा उठान की जिम्मेदारी निजी कंपनी के पास है। ऐसे में वार्डों में समय से गाड़ियां जा रही है या नहीं इसका भी पता लगाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...