रुडकी, अक्टूबर 8 -- Roorki News: रुड़की। सिविल अस्पताल के सीएमएस एके मिश्रा और कुष्ठ उन्मूलन अभियान की सुपरवाइजर मनीषा भटनागर ने कुष्ठ रोगियों को चप्पल, मग सहित अन्य आवश्यक सामान बांटा। अधिकारियों ने कहा कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में अभी भी कई भ्रांतियां हैं। जागरूकता और समय पर उपचार के माध्यम से इन भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है। इस दौरान डॉ. नमिता पंत, संजय, गौरव त्यागी, सालवत सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...