Roorki News: कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के बछड़े को नोचा
रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। जंगल से भटककर सुल्तानपुर साबतवाली गांव पहुंचे नीलगाय के बछड़े पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़कर उसकी जान बचाई। वन विभाग को सूचना देने के बावजूद टीम नहीं आई और घायल बछड़े की तड़प कर शाम को मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक नीलगाय का बछड़ा जंगल से भटककर गांव में आ गया था। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को भगाया। ग्राम प्रधान और प्रधान संगठन ब्लॉक रुड़की के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर बछड़े को कुत्तों से बचाने का प्रयास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.