Roorki News: कुछ देर की फुहार से मिली राहत, फिर चटक धूप ने बढ़ाई परेशानी
रुडकी, जुलाई 15 -- Roorki News: बुधवार को रुड़की में मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा। सुबह तेज धूप के बीच दिन की शुरुआत हुई। दोपहर में अचानक आसमान पर बादल छा गए और शहर के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे कुछ समय के लिए मौसम सुहाना हो गया। लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रही। कुछ ही देर बाद फिर तेज धूप निकल आई और वातावरण में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। लोग दिनभर पसीने से तरबतर नजर आए, जबकि घरों और कार्यालयों में कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हुए। दोपहर बाद धूप निकलते ही सड़कों और बाजारों में उमस का असर साफ दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में बदला मौसम, बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी से मिली राहत खरीदारी और जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को गर्मी और चिपचिपी उमस का सामना करना पड़ा। कई लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.