Roorki News: कुआंखेड़ा में सोलानी नदी का कहर, तीन हजार बीघा कृषि भूमि प्रभावित
रुडकी, अगस्त 20 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। कुआंखेड़ा क्षेत्र में सोलानी नदी के लगातार कटाव और रौद्र रूप ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के पानी और कटाव से अब तक करीब तीन हजार बीघा कृषि भूमि प्रभावित हो चुकी है। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। समस्या की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन कुआंखेड़ा और आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने खुद ट्रैक्टर चलाकर मौके पर पहुंचकर नदी के कटाव और प्रभावित कृषि भूमि का जायजा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए नदी के कटाव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.