रुडकी, अगस्त 24 -- Roorki News: कुआंखेड़ा क्षेत्र में सोलानी नदी के बढ़ते कटाव से क्षतिग्रस्त हुई सड़क और कृषि भूमि का सोमवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। करीब 200 मीटर सड़क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित है। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि नदी के कटाव और पानी के कारण करीब तीन हजार बीघा कृषि भूमि में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। इस मौके पर विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता खुशवंत सिंह को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने और उसे जिला मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। सड़क और नदी कटाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार से बजट उपलब्ध ...