Roorki News: कीर्तन दरबार में उमड़ी संगत
रुडकी, नवम्बर 9 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रामनगर के गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में बंदी छोड़ दिवस एवं गुरुद्वारा साहिब का 63वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु चरणों में माथा टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में रुड़की नगर निगम के पूर्व महापौर एवं कांग्रेस नेता यशपाल राणा तथा पूर्व महापौर गौरव गोयल ने भी गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा टेका। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और समस्त संगत को स्थापना दिवस एवं बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दीं।स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2 नवंबर से 8 नवंबर तक श्री अखंड पाठ साहिब, गुरबाणी कीर्तन, अरदास और दीपमाला सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.