Roorki News: किसान महापंचायत के चलते विद्यालयों में रहेगा आज हाफ डे
रुडकी, अक्टूबर 20 -- Roorki News: शहर में बुधवार को आयोजित होने वाली किसान महापंचायत को देखते हुए विद्यालयों में हाफ डे घोषित किया गया है। एसडीएम चौक पर उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से महापंचायत बुलाई गई है। इसमें बड़ी संख्या में किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचने की संभावना है। इसके चलते शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और विद्यार्थियों को परेशानी होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए विद्यालयों में समय से पहले छुट्टी करने का निर्णय लिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे शहर के विद्यालयों की छुट्टी कर दी जाएगी। इसके लिए संबंधित विद्यालयों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना है। किसानों के ट्रैक्टर-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.