Roorki News: किसानों ने गन्ना मंत्री से मांगा इस्तीफा
रुडकी, सितम्बर 25 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। गन्ना भुगतान और चीनी मिलों से जुड़ी समस्याओं को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों ने सरकार पर किसान विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए गन्ना मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। किसानों का कहना है कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एसडीएम कार्यालय रुड़की पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सरदार सुखदेव सिंह ने की, जबकि संचालन दीपक पुंडीर ने किया। इस दौरान किसानों ने कहा कि प्रदेश में चीनी मिलें बंद होने और गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय मिल मालिकों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कई स्तर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.