रुडकी, अगस्त 9 -- Roorki News: गांव बूढ़पुर चौहान में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की समस्यओं और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन भानु को छोड़कर 12 किसानों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत की सदस्यता ग्रहण की। किसान यूनियन की ओर से सभी का स्वागत किया गया। रविवार को बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के हित में पर्याप्त काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में किसानों के नलकूपों को निशुल्क बिजली दी जा रही है, जबकि उत्तराखंड में किसानों के नलकूपों के बिजली बिल माफ करने की मांग के बावजूद बिल बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों का करीब 130 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया...