रुडकी, अगस्त 29 -- Roorki News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी 27 अगस्त को संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसके सकुशल बरामद करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोरी के लापता होने का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी किशोरी की तलाश की जा रही है। मोनू शर्मा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...